तकनीकी कारण’ से एयर इंडिया के विमान में हुई करीब छह घंटे की देरी

तकनीकी कारणों से शनिवार सुबह पांच बजकर 10 मिनट पर करीब 170 यात्रियों को लेकर रवाना होने वाले एयर इंडिया के दिल्ली- कोच्चि- दुबई विमान की रवानगी में करीब छह घंटे का विलंब हुआ। हालांकि, विमान कंपनी के सूत्रों ने दावा किया कि चालक दल की अनुपलब्धता के कारण देरी हुई।

एयर इंडिया ने एक ट्वीट में कहा, ”तकनीकी कारणों के कारण एआई 933 दिल्ली – कोच्चि – दुबई को दिल्ली में रोका गया। इसका समय 11 बजे किया गया। हम अपने यात्रियों को देरी और असुविधा के लिए माफी मांगते हैं।

सूत्रों ने बताया कि चालक दल के मुद्दे को निबटा लिया गया और विमान 11 बजे रवाना हुआ। सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया के दिल्ली – तोक्यो विमान के यात्रियों को शुक्रवार रात रवाना होना था, लेकिन एयर कंडीशन प्रणाली में आई समस्या के कारण इसकी रवानगी में भी करीब सात घंटे की देरी हुई। दोनों विमानों के यात्रियों ने ट्विटर पर अपने गुस्से का इजहार किया।