भारत ने सुल्तान जोहोर कप में अमेरिका को 22-0 से रौंदा

जोहोर बाहरू। भारत ने बुधवार को धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सुल्तान जोहोर कप जूनियर हॉकी टूर्नामेंट में अमेरिका को 22-0 से रौंद डाला। भारत लगातार तीसरी जीत के बाद 9 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है।

भारत की तरफ से हरमनजीत सिंह ने सवाधिक 5 गोल दागे जबकि अभिषेक ने चार गोल बनाए। इनके अलावा विशाल अंतिल और दिलप्रीत सिंह ने भी हैटट्रिक लगाई। मनिंदर सिंह ने दो गोल बनाए जबकि प्रताप लाकरा, रबिचंद्र मोइरांगथेम, रौशन कुमार, शिलानंद लाकरा और विवेक प्रसाद ने 1-1 गोल अपने नाम किए। भारतीय टीम की तरफ से 10 खिलाड़‍ियों ने गोल दागे।

अमेरिकी टीम की यह लगातार तीसरी करारी हार है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने उसे 19-0 से और ग्रेट ब्रिटेन ने 11-0 से पराजित किया था। इस तरह अमेरिका के खिलाफ तीन मैचों में 52 गोल किए जा चुके हैं जबकि वह एक गोल भी नहीं कर पाया है।

दूसरी तरफ भारत की यह लगातार तीसरी जीत है। भारत ने जापान को 3-2 से हराने के बाद मेजबान मलेशिया को 2-1 से हराया था।