पुलिस अधिकारियों के बाद आईएएस अफसरों के तबादले, चुनावी साल में जारी है सरकार की प्रशासनिक कसावट

भोपाल। चुनावी साल में मध्यप्रदेश सरकार की प्रशासनिक और पुलिस जमावट का सिलसिला जारी है। बड़े पैमाने पर हुए पुलिस अधिकारियों के तबादले के बाद अब प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया गया है।
बुधवार देर रात राज्य सरकार ने तबादला सूची जारी की। इस सूची में कई जिलों के कलेक्टरों सहित प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
प्रशासनिक अधिकारियों के इस फेरबदल में राज्य सरकार ने 36 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया। इस फेरबदल में 10 जिलों के कलेक्टर बदलने के साथ ही नगरनिगम के कमिश्नरों का भी तबादला किया गया है।