इंदौर रेप: नहीं चाहिए ऐसा पति, लटका दो फांसी पर- आरोपी की पत्नी

इंदौर। शुक्रवार को चार माह की बच्ची के साथ हुई दरिंगदी मामले में आरोपी को फांसी दिलाने के लिए उसकी पत्नी आगे आई है। आरोपी की पत्नी ने कहा कि वो उसकी बच्चियों पर भी बुरी नजर रखता है। वह समाज में रहने लायक नहीं है उसे फांसी की सजा होनी चाहिए।
जानकारी के मुताबिक, एसआईटी ने आरोपी की पत्नी के साथ ही मृतका के परिजनों का भी बयान लिया था। इसी दौरान आरोपी नवीन की पत्नी ने उसके फांसी की सजा देने की बात कही। बता दें कि घटना को लेकर सामाजिक संगठन, सभी राजनीतिक दल और आम लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में आक्रोशित लोगों ने शनिवार को आरोपी नवीन की कोर्ट में पेशी के दौरान जमकर पिटाई भी की थी। जहां काफी मशक्कत के बाद आरोपी को पुलिस ने किसी तरह कोर्ट में पेश किया था।
बेटियों ने भी की कड़ी सजा की मांग
बता दें कि आरोपी की पत्नी रेखा की दो बेटियां हैं गंगा और जमुना। गंगा ने कहा कि नवीन को हमने पिता की तरह माना था लेकिन उसने हमें कभी बेटी नहीं समझा। ऐसे लोगों को राजवाड़ा पर फांसी पर लटका देना चाहिए। उसने जिस मासूम के साथ दरिंदगी की, वह भी मेरे ही परिवार की थी। वह हम पर भी बुरी नजर रखता था तब मां ने हमारा साथ दिया। अब मां जब उसे सजा दिलाने के लिए आगे आई है तो हम दोनों बहनें उनके साथ हैं।
गौरतलब है, कि शुक्रवार को इंदौर के राजवाड़ा क्षेत्र के श्रीनाथ पैलेस में 4 माह की मासूम से दरिंदगी कर उसकी हत्या कर दी गई थी। जिसके आरोपी को पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से महज 6 घंटे में गिरफ्तार कर लिया था