प्रिंस हैरी ने मां को किया याद, मंगेतर की अंगूठी में जड़वाए प्रिंसेज डायना के हीरे

जब प्रिंस हैरी ने अमेरिकी अभिनेत्री मेघान मार्कले के साथ विवाह के बंधन में बंधने की घोषणा की। मंगेतर मेघान के लिए उन्होंने खुद से अंगूठी डिजायन किया है जिसमें तीन हीरे लगवाए हैं। इसमें से बीच में लगा एक हीरा बोत्सवाना का है और बाकी के दो हीरे उन्होंने अपनी मां प्रिंसेज डायना के कलेक्शन में से लिया है। प्रिंसेज डायना की मौत वर्ष 1997 में हुई थी। दंपति ने इस बात को संयुक्त साक्षात्कार में बताया, जो सोमवार को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया।
मेघान ने इंटरव्यू के दौरान प्रिंस हैरी से कहा, ‘मेरे लिए यह काफी अनमोल व विशेष है। प्रिंस हैरी ने कहा, मेघान के पसंदीदा येलो गोल्ड की अंगूठी है।‘ दंपत्ति ने एक दूसरे के साथ करीब डेढ़ साल बिताए हैं तब जाकर सगाई का फैसला लिया। न्यूयार्क टाइम्स के अनुसार, दोस्ती होने के कुछ हफ्तों बाद ही दोनों पांच दिनों के लिए बोत्सवाना ट्रिप पर रहे।
सगाई की घोषणा के बाद 33 वर्षीय प्रिंस और 36 वर्षीय मेघान केंसिंगटन पैलेस के संकेन गार्डन में सोमवार को फोटोग्राफर्स के सामने आए। क्वीन एलिजाबेथ II के आधिकारिक ज्वेलर्स क्लीव एंड कंपनी द्वारा यह अंगूठी बनाई गयी है। कंपनी के डायरेक्टर ने बताया कि इनकी खिदमत करना हमारे लिए सम्मान की बात है।