अक्षय ने उड़ाया रणवीर सिंह का मजाक, कहा- इस इंसान के साथ रहना मतलब…

कॉफी विद करण 6 शुरू हो गया है। पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट ने खूब धमाल मचाया। लेकिन अब जो शो के दूसरे एपिसोड का प्रोमो आया है उसे देखकर तो आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। दरअसल, शो के दूसरे एपिसोड में रणवीर सिंह और अक्षय कुमार गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे। प्रोमो वीडियो में आप देखेंगे कि दोनों कैसे मस्ती कर रहे हैं। इसके साथ ही दोनों का ब्रोमांस भी देखने को मिलेगा।

वीडियो में अक्षय, रणवीर से पूछते हैं, ‘अच्छा ये बता तेरी शादी कब है’। जिसके बाद रणवीर कहते हैं, ‘सर, आप अपनी सूट सिलवा लो बस।’ उसके बाद फिर अक्षय, रणवीर की शरारतों को देखकर कहते हैं, इस इंसान के साथ रहना मतलब ‘हैट्स ऑफ टू दीपिका’।

अक्षय की इस बात को सुनकर रणवीर हंसने लगते हैं।

रणवीर-दीपिका की शादी पर ये है प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन

दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया पर अपने शादी की अनाउंसमेंट की थी। जिसके बाद सभी सेलेब्स ने उन्हें बधाइयां दी, लेकिन प्रियंका की बधाई थोड़ी अलग थी। दरअसल, प्रियंका ने दीपिका की पोस्ट पर कमेंट करते हुए गाने की लाइन लिखी, ‘राजा की आएगी बारात’। वहीं रणवीर की पोस्ट पर प्रियंका ने लिखा, ‘तू तो हीरो बन गया रन्नो।’