Mizoram Election Result 2018 live: रुझानों में 28 सीटों पर MNF आगे

बीते 28 नवंबर को मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव का परिणाम आज आएगा। आइजोल के मतगणना केंद्र में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पूर्वोत्तर के राज्यों में पैर पंसारने की रणनीति के कारण मिजोरम एक महत्वपूर्ण राज्य है क्योंकि मिजोरम पूर्वोत्तर का यह एकमात्र राज्य है जहां भाजपा की सरकार नहीं है। फिलहाल यहां पर कांग्रेस की सरकार और ललथनहवला यहां के मौजूदा सीएम है। मिजोरम में अभी तक कांग्रेस और मिजो नेशनल फ्रंट के बीच टक्कर रहती है लेकिन इस बार बीजेपी भी पूरा जोर लगा रही है।
वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 34 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि मुख्य विपक्षी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने पांच और मिजोरम पीपुल्स कांफ्रेंस को एक सीट में जीत दर्ज की थी। इस साल हुए मिजोरम विधानसभा चुनाव पर एग्जिट पोल्स का अनुमान है कि राज्य में त्रिशंकु विधानसभा बनेगी। पूर्वोत्तर के राज्य मिजोरम (कुल 40 सीटों) में सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस को 16 सीटें मिल सकती हैं। इसने मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को 18 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।
LIVE UPDATES:
11:15 AM: मिजोरम की 28 सीटों पर मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस-7, अन्य- 4 और बीजेपी- 1 सीट पर आगे।
10:30 AM: आइज़ोल में मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के दफ्तर में शुरुआती रुझानों के बाद कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई।
10:12 AM: मिजोरम की सेरछिप विधानसभा सीट पर जोराम पीपल्स मूवमेंट (JDPM) के लालदूहोमा मौजूदा सीएम लाल थनहवला से आगे चल रहे हैं।
10:00 AM: मिजोरम की 25 सीटों पर मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस-9, अन्य- 5 और बीजेपी- 1 सीट पर आगे।
09:50 AM: रुझानों में MNF 22 सीटों पर आगे। वहीं कांग्रेस-8, बीजेपी-1 और अन्य- 4 सीटों पर आगे।
09:40 AM: मिजोरम की तावी विधानसभा सीट से मिजो नेशलन फ्रंट (एमएनएफ) के उम्मीदवार आर लालजिरलियाना कांग्रेस के रोसिआम्मघेता से 200 मतों से आगे।
09:25 AM- मिजोरम की 13 सीटों पर मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) सबसे आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस- 6 और बीजेपी-1 सीटों पर आगे चल रही है।
08:45 AM- शुरुआती रुझान आने शुरू, MNF सबसे आगे।
08:00 AM- कड़ी सुरक्षा के बीच आइजोल के मतगणना केंद्र पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है।
क्या कांग्रेस पूर्वोत्तर में बचा पाएगी अपना आखिरी किला!
देश के सात पूर्वोत्तर राज्यों में केवल मिजोरम ही एक मात्र राज्य में कांग्रेस की सरकार है और इस बार लाल थनहवला पर पूर्वोत्तर में कांग्रेस के आखिरी किले को बचाने की जिम्मेदारी है। 2008 में जबरदस्त जीत के बाद लाल थनहवला अब तक मिजोरम के मुख्यमंत्री हैं। इससे पहले 1984 से 1986 तक और फिर 1989 से 1998 तक राज्य मुख्यमंत्री रह चुके हैं। लाल थनहवला मिजोरम के 4 बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
क्या मिजोरम में चल पाएगा भाजपा का जादू
मिजोरम में भाजपा की राह आसान नहीं है। राज्य में मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के तौर पर सहयोगी होने के बावजूद पार्टी अबकी बार अकेले ही मैदान में उतरी है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बीते महीने यहां पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने राजधानी में पार्टी के एक भ्वय दफ्तर का भी उद्घाटन किया है। प्रदेश नेताओं का दावा है कि राष्ट्र की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए लोग अबकी यहां भाजपा को ही चुनेंगे