Mp के मुख्य सचिव अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए CEO

 DoPT ने आदेश किए जारी

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन नीति आयोग के नए चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) बनाए गए हैं। इस संबंध में डीओपीटी ने आदेश जारी कर दिए हैं।

बता दे की मुख्य सचिव के रूप में अनुराग जैन का कार्यकाल अगले महीने 30 अगस्त को समाप्त होने जा रहा था।।उसके पहले केंद्र सरकार ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जवाबदारी दी है। उन्होंने बीवीआर सुब्रह्मण्यम का स्थान लिया है, जिनका विस्तारित कार्यकाल फरवरी 2026 में पूरा हो गया था