MP IAS IPS Transfer: देर रात बदले 47 आईएएस एवं आईपीएस, संजीव सिंह भोपाल संभाग के नए कमिश्नर

MP: IAS IPS Transfer: मध्य प्रदेश में शनिवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। आधी रात करीब 1 बजे 7 जिलों के कलेक्टर, 7 SP समेत 47 IAS-IPS को चेंज कर दिया है। भोपाल संभाग के नए कमिश्नर संजीव सिंह को बनाया गया है, वहीं रोशन सिंह विदिशा के नए कलेक्टर बनें।

पहली बार कलेक्टर बने पांच IAS
पीएस CM संजय शुक्ल को माइनिंग और हर्षिका सिंह को आयुक्त तकनीकी शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सूत्रों की मानें तो 15 अगस्त के बाद कलेक्टरों के ट्रांसफर की एक और लिस्ट निकल सकती है।

राजस्व मंडल में रहे उमाकांत उमराव की वापसी

सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, चंबल संभाग के कमिश्नर संजीव झा और श्रम विभाग के प्रमुख सचिव सचिन सिन्हा को राजस्व मंडल ग्वालियर भेजा गया है। जबकि राजस्व मंडल में रहे उमाकांत उमराव की वापसी करते हुए श्रम विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।

भोपाल संभाग के कमिश्नर बने संजीव सिंह
पर्यावरण नियोजन एवं सामान्य संगठन के कार्यपालक संचालक के संजीव सिंह भोपाल संभाग के कमिश्नर बने हैं।
शहडोल कलेक्टर बने केदार सिंह
इसके साथ ही 2012 बैच के अधिकारी केदार सिंह को शहडोल कलेक्टर बनाया गया है।

बालाघाट कलेक्टर बने मृणाल मीणा
उज्जैन जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मृणाल मीना बालाघाट कलेक्टर बनाए गए हैं।
15 अगस्त के बाद जारी हो सकती है एक और लिस्ट
आपको बता दें कि शनिवार आधी रात को जो जारी की गई लिस्ट में 2015 बैच के पांच IAS को पहली बार कलेक्टर बनाया गया है, जिनमें जनसंपर्क के डायरेक्टर रहे रोशन कुमार सिंह, मृणाल मीणा, हर्ष सिंह, हिमांशु चंद्रा और हर्षल पंचोली के नाम शामिल हैं।

गृह विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक, 1992 बैंच के अधिकारी DC सागर को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG), पुलिस मुख्यालय, भोपाल बनाया गया है। बता दें कि वे फिलहाल शहडोल के पुलिस महानिदेशक हैं। वहीं 2006 बैच के अनुराग शर्मा को शहडोल का पुलिस महानिरीक्षक बनया गया है।