हरियाणा विधानसभा में भाजपा और विपक्ष में कई बार टकराव, इनेलो व कांग्रेस का वाकआउट

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को काफी हंगामा हुआ। सत्तापक्ष अौर विपक्ष के बीच कई बार भिड़ंत हुई। सदन में इनेलो अौर कांग्रेस ने एसवाईएल नहर को लेकर काम रोको प्रस्ताव रखा, लेकिन स्पीकर ने रद कर दिया। इस पर दाेनों दलों के विधायकों ने हंगामा किया और सदन से वाकआउट किया। विधानसभा में आंगनबाड़ी वर्कस के मामले पर शोरशराबा हुआ। नेता विपक्ष अभय चौटाला द्वारा भाजपा के प्रदेश प्रधान सुभाष बराला के खिलाफ की गई टिप्पणी पर भाजपा व इनेलाे के विधायक आमने-सामने हो गए।
हरियाणा विधानसभा में एसवाईएल और आंगनबाड़ी वर्कर्स के मुद्दों पर हुआ जमकर हंगामा
मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा हो गया। सदन में पहले पकौड़ा को लेकर कांग्रेस और भाजपा विधायकों के बीच नोंकझाेंक हुई। इसके बाद इनेलो व कांग्रेस ने एसवाईएल नहर का मामला उठाया। दोनों पार्टियों ने इस मामले पर काम रोको प्रस्ताव दिया और एसवाईएल नहर के मुद्दे पर बहस कराने की मांग की। लेकिन, स्पीकर कंवरपाल गुर्जर ने इसे नामंजूर कर दिया।
इस पर दोनों दलों के विधायक भड़क गए और नारेबाजी शुरू कर दी। सदन में जबरदस्त हंगामा शुरू हाे गया। इनेलो विधायकों द्वारा सदन में मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इनेलो नेता अभय चौटाला अौर कांग्रेस के विधायक विरोध करते हुए वेल तक पहुंच गए। इसके बाद पहले कांग्रेस अौर बाद में इनेलो विधायकों ने सदन से वाक आउट किया।
इस दौरान कृषि मंत्री अोपी धनखड़ व इनेलो नेता अभय चौटाला में जबरदस्त जुबानी जंग हुई। अभय चौटाला ने कहा कि जिस व्यक्ति के किसी विभाग का एसवाईएल से कुछ लेना देना नहीं वह उसकी पोल पट्टी भी खोलेंगे। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि एसवाईएल का मुद्दा वर्षों पुराना है। सभी दलों के नेता राष्ट्रपति आैर प्रधानमंत्री से मिल चुके हैं और यह मामला अब सुप्रीमकोर्ट में है। उन्होंने कहा कि विपक्ष सदन की कार्यवाही के प्रति संजादी नहीं है।
बाद में इनेलाे और कांग्रेस के विधायकसदन में लौट आए। इसके बाद एक बार फिर सत्ता पक्ष और इनेलो विधायकों के बीच तीखी बहस अौर कहासुनी हुई। अभय चौटाला ने हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के बारे में टिप्पणी की तो भाजपा के विधायकों ने इसका विरोध किया। इस पर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए।
अभय चौटाला ने सुभाष बराला पर तल्ख टिप्पणी की।
गर्मागमीं के बीच अभय चौटाला ने सुभाष बराला को कह दिया कि अपनी औकात देख। भाजपा विधायकों ने चौटाला के इस टिप्पणी का किया विरोध और अभय चौटाला से माफी मांगने की मांग की। कैबिनेट मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि औकात और तू जैसे शब्द का इस्तेमाल करना गलत है। इस मुद्दे पर इनेलो और सत्ता पक्ष के विधायकों के बीच तीखी बहस हुई।