प्रभात झा की तबीयत बिगड़ी,एयरलिफ्ट कर मेदांता अस्पताल में किया भर्ती

 

भोपाल, तीस जून।बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा की तबीयत बिगड़ गई। उनको एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इससे पहले सीएम डॉ. मोहन यादव ने बीजेपी के प्रदेश महामंत्री हितानंद शर्मा के साथ बंसल अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल पूछा था। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से झा के स्वास्थ्य के संबंध में चर्चा की थी। प्रभात झा को दिल्ली एयरलिफ्ट किया:दो दिन से भोपाल में भर्ती थे।