अल सुबह मां का आशीर्वाद लेकर PM मोदी ने किया जन्मदिन का आगाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 67 साल के हो गए हैं।वे आज सरदार सरोवर बांध के लोकार्पण के लिए गुजरात में हैं।अपने जन्मदिन के मौके पर अल सुबह-सुबह पीएम मोदी अपनी मां हीरा बा का आशीर्वाद लेने के लिए गांधीनगर पहुंचे। पीएम मोदी मां से कुछ देर मिले और आशीर्वाद लेने के बाद लौटे। पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था।

बाद में मोदी ने नर्मदा नदी पर 56 साल में बने सरदार सरोवर बांध को लोकार्पित किया। इसका शिलान्यास देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 1961 में किया था।पर उसके बाद इस परियोजना को कांग्रेस की सरकारों ने ठंडे बस्ते में डाल दिया। 2002 में नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के बाद इसे गति मिली और अब जा कर इसका उद्घाटन हो पाया।
इस परियोजना से गुजरात की हजारों एकड़ भूमि की सिंचाई, पीने का पानी और बिजली का उत्पादन हो सकेगा। परियोजना का लाभ चार राज्यों को मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र को मिलेगा। इस की लागत करीब 68 हजार करोड़ रुपए है।