रणवीर सिंह ने सबके सामने थामा हिना खान का हाथ तो फैंस ने किए ऐसे कमेंट

दीपिका पादुकोण से शादी के बाद रणवीर सिंह हसबैंड ऑफ द ईयर का खिताब अपने नाम करना चाहते हैं। लेकिन लगता है कि उससे पहले ही वो जेंटलमैन ऑफ द ईयर का खिताब अपने नाम कर लेंगे। जी हां, हाल ही में रणवीर ने कुछ ऐसा किया है कि फैंस के साथ-साथ टीवी एक्ट्रेस हिना खान भी उनकी दिवानी हो गई हैं और खुद को रणवीर की तारीफ करने से रोक नहीं पा रही हैं। जिसका सबूत है ये फोटोज जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस फोटो में रणवीर हिना का हाथ थामे हुए नजर आ रहे हैं। हिना ने खुद भी ये फोटो शेयर की है जो तेजी से वायरल भी हो रही है।
रणवीर ने की हिना खान की मदद…
दरअसल रणवीर सिंह और हिना खान हाल में एक इवेंट में साथ दिखे। यहां हिना खान को सम्मानित किया गया। जब वो स्टेज से नीचे उतर रही थीं तब लम्बी ड्रेस के कारण उन्हें किसी की मदद की जरूरत पड़ी। बस फिर क्या था वहां मौजूद रणवीर ने फौरन हिना को अपना हाथ दे दिया और उन्हें स्टेज से नीचे उतरने में मदद की। रणवीर सिंह और हिना खान की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं और दोनों के फैंस लगातार ट्वीट करके रणवीर की तारीफ कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि,‘रणवीर सिंह ने यह साबित कर दिया है कि वो वाकई एक जेंटलमैन हैं।’
हिना खान ने कहा-
ना केवल फैंस बल्कि हिना खान ने भी रणवीर सिंह की सोशल मीडिया पर तारीफ की है। हिना खान ने अपने एक फैंन के ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘ये तो एक ऑववव.. मूमेंट था। रणवीर सिंह आप वाकई एक जेंटलमैन हो। सिम्बा के लिए मेरी तरफ से आपको शुभकामनाएं।’
आपको बता दें जहां हिना खान इस समय अपनी डेब्यू फिल्म ‘लाइन्स’ में बिजी व्यस्त हैं। इसके अलावा वो एकता कपूर के शो कसौटी जिंदगी के में ‘कोमोलिका’ का किरदार भी निभा रही हैं। वहीं रणवीर सिंह इस समय अपनी नई फिल्म ‘सिंबा’ के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म ‘सिंबा’ में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान दिखाई देंगी। इसका डायरेक्शन रोहित शेट्टी ने किया है।