वरुण की मस्ती, हिरोइनों के ग्लैमर का तड़का! ये है ‘जुड़वां 2’ का Review

फिल्म में राजा (वरुण) और प्रेम (वरुण) जुड़वां हैं, जिनके समान रिफ्लेक्स हैं। वे एक तस्कर, चार्ल्स (जाकिर हुसैन) के कारण जन्म पर ही अलग हो जाते हैं। वो राजा का अपहरण कर लेता है। प्रेम लंदन में लग्जरी में अपने माता-पिता के साथ बड़ा होता है। राजा मुंबई के एक मछुआरे की कॉलोनी में रहता है। लेकिन जब दोनों की राहें मिलती हैं तो बहुत मस्ती होती है।

बॉलीवुड में लगभग तीन दर्जन कॉमेडी फिल्म देने वाले डेविड धवन ने एक बार फिर अपनी ही फिल्म का रिमेक करके लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है। 1997 में आई इसी नाम की फिल्म में सलमान खान थे इस फिल्म में वरुण धवन हैं। रोल में थोड़ा सलमान और थोड़ा गोविंदा का टच दिखेगा। फिल्म में वरुण का एक रोल पढ़ाकू का है तो दूसरा गुंडे का। दोनों ही किरदारों में वरुण लोगों को निराश नहीं करेंगे।

फिल्म की स्क्रिप्ट में मनमोहन देसाई की फिल्मों से कई मस्तीभरे सीन एक तरह से उधार लिए गए हैं। हीरो कई मसाला फिल्मों के डायलॉग दोहराता है, विलेन नारियल सर पर गिरने से याद्दाश खो बैठता है लेकिन फुटबॉल के लगने से याद्दाश वापस पा लेता है।

फिल्म केवल दर्शकों को हंसाने के लिए है। यह मूल रूप से लोगों के अंदर के बच्चे को फिर बाहर निकालने के लिए बस कॉमेडी का तड़का है। फिल्म की हिरोइनों समायरा (तापसी) और अलीश्का (जैकलिन) का फिल्म में ग्लैमरस तड़का है। दशहरे की छुट्टियों में मस्ती के लिए ‘जुड़वां 2’ लोगों को खूब पसंद आएगी। फिल्म के अंत में सलमान का कैमियो भी लोगों का दिल जीत लेगा।