सोहा अली ख़ान के बर्थडे पार्टी से आई तैमूर की अभी तक की सबसे क्यूट तस्वीरें

मुंबई। बुधवार यानी 4 अक्तूबर को अभिनेत्री सोहा अली ख़ान का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर जैसा कि अनुमान था भाई सैफ़ अली ख़ान पत्नी करीना और बेटे तैमूर के साथ सोहा को बर्थडे विश करने पहुंचे। इस दौरान नन्हें तैमूर की जो तस्वीरें आईं हैं उनको देखकर यह कहा जा सकता है कि उनमें वो अपनी पिछली सभी तस्वीरों से ज्यादा क्यूट नज़र आ रहे हैं। आइये देखते हैं!

बता दें कि, हाल ही में सोहा अली ख़ान मां बनी हैं, इस लिहाज से उनका यह 39 वां जन्मदिन बेहद स्पेशल रहा। इसे और भी स्पेशल बनाने के लिए सोहा के भाई और अभिनेता सैफ़ अली ख़ान, भाभी करीना कपूर ख़ान और भतीजे नन्हें तैमूर भी पहुंचे। पहली तस्वीर में आप देख सकते हैं पैर में चोट के बावजूद सैफ़ इस पार्टी में शामिल हुए।