शिवराज ने किया इशारा तो पुलिस ने बीच बाजार निकाला मनचलों का जुलूस, पूछा- लड़कियों को छेड़ोगे?

मध्य प्रदेश पुलिस इन दिनों मनचलों और गुंडों के खिलाफ सख्त हो गई है। राज्य में जगह-जगह पुलिस मनचलों और गुंडों को सरेराह पीटती नजर आ रही है। दरअसल इसका इशारा खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस को आदेश देते हुए कहा है कि गुंडे चिन्हित किए जाएं और उनके खिलाफ सख्त कारवाई की जाए। शिवराज सिंह ने कहा कि उन्हें परिणाम चाहिए और अपराधी कांपने चाहिए। कोई भी मनचला बचना नहीं चाहिए और लोगों में कॉन्फिडेंस जगना बेहद जरुरी है और ये कैसे जगेगा पुलिस अच्छी तरह जानती है। मुख्यमंत्री का इशारा होना था और पुलिस मनचलों और गुंडों पर पिल पड़ी है और जगह-जगह उनके खिलाफ कारवाई हो रही है।

मध्य प्रदेश पुलिस अब शहरों में गश्त कर रही है और गर्ल्स कॉलेज, या गली नुक्कड़ों पर खड़े मनचलों के खिलाफ कारवाई कर रही है। मजनूं स्कवॉड को एक्टिवेट कर दिया गया है। अब तक पुलिस अगल-अलग शहरों में कई मनचलों को गिरफ्तार कर चुकी है। इंदौर, बैतूल, छिंदवाड़ा जैसे शहरों में मनचलों की आफत आ गई है। बैतूल में तो पुलिस ने 15-20 मनचलों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला। जब पुलिस आरोपियों को लेकर थाने पहुंची तो कई महिलाओं ने तालियां बजाकर पुलिस की हौंसला अफजाई की। पुलिस ने आरोपियों को चेतावनी देते हुए आगे से ऐसा ना करने की कसम भी खिलायी। महिलाएं पुलिस की इस कारवाई से काफी खुश हैं और चाहती हैं कि पुलिस आगे भी मनचलों के खिलाफ ऐसी ही कारवाई करती रहे।