Mr Lele First Look: हाथ में गन फिर भी हैंड्स-अप हुए वरुण धवन, बन गए हैं ‘मिस्टर लेले’

नई दिल्ली : करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन ने सोमवार को नए बड़े प्रोजक्ट को घोषणा की। मिस्टर लेले नाम की इस फ़िल्म को शशांक खेतान डायरेक्ट करने वाले हैं। धर्मा के इस अनाउंसमेंट से सबसे ज्यादा ख़ुशी वरुण धवन के फैंस होगी। उसके पीछे वजह है कि वरुण धवन लीड रोल में नजर आएंगे। फ़िल्म अगले साल यानी 2021 मे रिलीज़ होगी। ऐसा एक बार फिर होगा, जब शशांक और वरुण की जोड़ी एक साथ काम करेगी। इससे पहले वरुण और शशांक एक साथ मिलकर ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ जैसी फ़िल्मों को हिट करा चुके हैं।

धर्मा प्रोडक्शन ने अपने ऑफ़िशियरल ट्विटर अकाउंट से इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘हम्प्टी और बद्री ने अपनी दुल्हनियां और हैप्पी एंडिंग हासिल कर ली…अब बारी एक और मजेदार कहानी की, लेकिन यह हीरो अपनी दुल्हनिया की तलाश में नहीं है! यह तीसरी बार है जब वरुण धवन और शशांक खेतान एक साथ आ रहे हैं। हमारे साथ बने रहें।’ इसके बाद धर्मा प्रोडक्शन एक और ट्वीट कर रिलीज़ डेट की भी घोषणा की। धर्मा ने लिखा, ‘ड्रीम टीम वापस आ गई है और वे 2021 में एक और एपिक मनोरंजन लेकर आ रहे हैं। पेश हैं वरुण धवन मिस्टर लेले के रूप में। यह 1 जनवरी 2021 को रिलीज़ होगी। जल्द ही इस परिवार के और भी सदस्य आएंगे।’

152 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
इससे पहले रविवार को करण जौहर ने इस प्रोजेक्ट के बारे में हिंट दिया था। उन्होंने वरुण धवन और शशांक खेतान की एक साथ फोटो शेयर किया था। उन्होंने लिखा था कि दुल्हनिया टीम महा एंटरटेनर के साथ लौट आई है। दो करीबी दोस्त शशांक खेतान और वरुण धवन अपने तीसरे ऑफ़र के साथ लौट आए हैं। कल होगी घोषणा।इसके बाद से ही इस बाद उम्मीद थी कि कोई बड़े प्रोजक्ट की घोषणा होने वाली है।

373 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
वरुण धवन को वापस देखकर उनके फैंस काफी ख़ुश होंगे। इससे पहले साल 2019 में उनकी आखिरी फ़िल्म ‘कंलक’ आई थी। वहीं, साल की शुरुआत वो ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ से होगी, जो 24 जनवरी को आ रही है। वरुण धवन की अगली रिलीज़ ‘कुली नंबर वन’ है, जिसमें सारा अली ख़ान फीमेल लीड रोल में हैं।