विराट कोहली की महिला दिवस पर अनुष्का और मां को लेकर पोस्ट हुई वायरल –
नई दिल्ली, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपनी मां सरोज कोहली और गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा को याद किया है।
कोहली ने अपने जीवन में महत्व रखने वाली इन दोनों महिलाओं की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इस मौके पर उन्होंने लिखा, ‘सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं। खासतौर पर मेरी जिंदगी में शामिल दो ताकतवर महिलाओं को। मेरी मां ने जिंदगी के कठिन दौर में मेरा ख्याल रखा, जबकि अनुष्का शर्मा हमेशा गलत लोगों के खिलाफ खड़ी हुईं और सही चीजों का समर्थन किया।’
विराट कोहली की यह पोस्ट कुछ ही देर में वायरल हो गई और इसे लाखों लोगों ने पसंद किया।
आपको बता दें कि विराट के पिता का निधन काफी पहले ही हो गया था। इसके बाद उनकी मां ने ही उनकी परवरिश की थी। वहीं, अनुष्का के साथ वह लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। अनुष्का को लेकर कोहली ट्विटर पर ट्रोल्स को भी कई बार लताड़ लगा चुके हैं।