INDvAUS: डिनर नाइट के बाद ऋषभ ने लगाया भाभी साक्षी पर मजेदार आरोप

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का तीसरा मैच 8 मार्च को रांची जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाना है। 6 मार्च को भारतीय क्रिकेट टीम रांची पहुंची और रात में डिनर के लिए महेंद्र सिंह धौनी ने सभी को आमंत्रित किया था। इस डिनर नाइट की खूब चर्चा हो रही है। विराट कोहली से लेकर टीम इंडिया का सपोर्टिंग स्टाफ भी इस डिनर का हिस्सा था। सभी ने सोशल मीडिया के जरिए धौनी और साक्षी को इस डिनर नाइट के लिए शुक्रिया कहा है।

इन सब में सबसे मजेदार तरीके से ऋषभ पंत ने साक्षी और धौनी को शुक्रिया कहा। पंत ने लिखा- ‘भाभी जी हमारा फिटनेस लेवेल बर्बाद कर रही हैं। शाम को सबने बहुत मजे किए। हमें होस्ट करने के लिए महेंद्र सिंह धौनी और साक्षी धौनी को शुक्रिया।’

ऋषभ पंत के अलावा विराट कोहली, मोहम्मद शमी ने भी साक्षी और धौनी को शुक्रिया अदा किया है

डिनर की फोटो देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि टीम ने कितनी मस्ती की होगी। भारत फिलहाल सीरीज में 2-0 से आगे है। धौनी के होम ग्राउंड पर अगर टीम जीत दर्ज कर लेती है तो, सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त मिल जाएगी।