भोपाल में PFA की यूनिट प्रारम्भ, मूक पशुओं का करेगा संरक्षण

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मूक पशुओं की देखभाल और उनका संरक्षण करने वाली देशव्यापी संस्था PFA (पीपल्स फॉर एनिमल्स ) की भोपाल इकाई का गत दिवस यहां शुभारंभ हुआ। राष्ट्रीय स्तर पर केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास श्रीमती मेनका गांधी इसकी अध्यक्ष है।

भोपाल में अनिमल्स पर होने वाले अत्याचार और उत्पीड़न को रोकने की दिशा में यह संस्था काम करेगी। संस्था से कई एनीमल लवर्स जुड़े हुए हैं। भोपाल में पशुओं पर होने वाले अत्याचार और उनके संरक्षण के लिए इन फोन नम्बर्स पर सम्पर्क किया जा सकता है, –

9584471013, 9516895057 और 9179121871

संस्था ऐसे मूक पशुओं की देखभाल और उनके उपचार की व्यवस्था कराती है,जो पालतू और जिनका कोई नहीँ है।