200 प्लास्टिक सर्जरी के बाद बदला ऐसा लुक, खुद को ही नहीं पहचान पा रही ये मॉडल

स्टॉफर्डशायर। आपने दुनियाभर में ऐसे लोगों को देखा होगा जिनका सर्जरी के बाद लुक बहुत बदल गया होगा। अब तो कई सेलेब्स और मॉडल्स प्लास्टिक सर्जरी का रूख करते ही है। लेकिन कई बार असफस सर्जरी ऐसे भारी पड़ जाती है कि खूबसूरती की बजाए बदसूरती बढ़ा देती है। ऐसा ही एक मॉडल के लुक के साथ हुआ जिसका नाम डेल्गुडिस है।

डेल्गुडिस इंग्लैंड के स्टॉफर्डशायर की रहने वाली एक मॉडल है जो कि अपनी करवाई प्लास्टिक सर्जरी को लेकर पहचानी जाती है।

17 साल की उम्र से ही उसने सर्जरी करवाना शुरू कर दी थी और उसकी वजह से उसका शरीर अजीब हो गया। उसमी मां तक ने उसे घर से बाहर निकाल दिया था।

डेल्गुडिस के मुताबिक बचपन में उसके पैरेंट्स उसे बदसूरत और मोटी कहकर बुलाते थे और उस समय उसके कोई दोस्त भी नहीं थे। 10 साल की उम्र में उसके पैरेंट्स का तलाक हो गया और वह अपनी मां के साथ रहने लगी। लेकिन एक विवाद के कारण 17 साल की उम्र में उसकी मां ने उसे घर से बाहर निकाल दिया।
पहले तो डेल्गुडिस ने लिप सर्जरी करवाई और उसके बाद कई सर्जरी जैसे लिप एंड चीक बोटोक्स, आई ब्रो लिफ्ट, स्किन ट्रीटमेंट, बॉम्ब रीकंस्ट्रक्शन, ब्रेस्ट इम्प्लांट और हेयर ट्रांसप्लांट करवाया है और उसकी सर्जरी की संख्या 200 है। वह सर्जरी पर अब तक 1.7 करोड़ खर्च कर चुकी है। लेकिन सर्जरी के बाद अब उसका ये हाल है कि वह खुद को भी नहीं पहचान सकती