पुलिस बैंड ने स्वर लहरियों से किया भगवान महाकाल का स्वराभिषेक
भोपाल : श्रावण माह के दूसरे सोमवार को उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी के गौरवशाली इतिहास में नया अध्याय जुड़ गया। सवारी में पहली बार पुलिस ब्रॉस बैंड के 350 जवानों की सुमधुर प्रस्तुति ने सवारी के उत्साह, उमंग और आकर्षण को भव्यता दी। सवारी मार्ग से लेकर क्षिप्रा तट के पावन रामघाट पर…

