भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता प्रभात झा का आज सुबह तड़के दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। हाल ही में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनका इलाज चल रहा था। एमपी के सीएम और मंत्रियों ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।श्रद्धेय प्रभात झा की अंत्येष्टि कल 27 जुलाई को 3 बजे उनके पुश्तैनी गांव कोरियाही, जिला सीतामढ़ी, बिहार में होगी।