फिल्म की शूटिंग में घायल हुई प्रियंका चोपड़ा 

मुंबई, 19 जून। हालीबुड फिल्म “द ब्लफ स्टंट” की शूटिंग के दौरान फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा घायल हो गई। घायल होने से उनके गले में कट लगा है।

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर अपने चोटिल होने की जानकारी दी है। घायल होने के बाद प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी साझा की है।

हालाकि तस्वीरों से लग रहा है कि गले में लगा यह कट ज्यादा गहरा नहीं है, लेकिन इन तस्वीरों में उनके चेहरे से उनका दर्द साफ झलक रहा है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा है कि ओह मेरी नौकरी खतरे में,द ब्लफ स्टंट।प्रियंका चोपड़ा के चोटिल होने की खबरों से उनके शुभचिंतकों की चिंता बढ़ गई है।