वीआईपी पार्टी प्रमुख मुकेश के पिता की घर में घुसकर हत्या

बिहार।पूर्व मंत्री और वीआईपी पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गई है। उनका शव दरभंगा स्थित घर में ही क्षत-विक्षत हालत में मिला।

मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर बोले मदन सहनी, अगल-बगल के लोगों ने दिया घटना को अंजामबिहार के दरभंगा में वीआईपी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या की गई है। उनका शव घर में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि अपराधियों ने घर में घुसकर हत्या की है। हालांकि हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार धारदार हथियार से गोद कर उन्हें बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया है। दरभंगा के एसएसपी ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मुकेश सहनी के पिता का शव क्षत-विक्षत स्थिति में मिला है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने एसआईटी का गठन कर जांच शुरू कर दी है। वहींमुकेश सहनी मुंबई से दरभंगा आने के लिए निकल गए हैं।

 

विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी की माता का निधन 10 साल पहले हो गया था। पुलिस का कहना है कि जीतन सहनी घर में अकेले रहते थे। उनके साथ कुछ नौकर दिन में घर में रहते थे जो रात में चले जाते। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हत्या के कारणों का पता लगाने के साथ ही पता लगाया जा रहा है कि किसने उनकी हत्या की। बताया जा रहा है कि शव पर कई वार किए गए हैं। शरीर पर जख्म के कई निशान हैं। हत्या की सूचना मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।मदन सहनी ने बताया कि उनके ससुराल वालों ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उस घटना के पीछे कोई ग्राउंड नहीं है। उनका कोई बड़ा कारोबार या व्यवसाय नहीं था। बाहर के लोगों से कोई संबंध नहीं था। जब बाहरी लोगों से लेना-देना नहीं है तो जाहिर सी बात है कि किसी अगल-बगल के लोगों ने ही घटना को अंजाम दिया होगा।

घटनास्थल से थोड़ी ही दूरी पर एक बक्सा फेंका हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि जीतन सहनी ने उस बक्से में कुछ पैसे रखे थे। चोरों ने पैसे निकालने के बाद उस बक्से को घर के बाहर फेंक दिया। बक्से में कितने पैसे रखे थे, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी का बयान आया है। उन्होंने कहा कि घटना की अभी हम विस्तार से जानकारी नहीं दे सकते हैं, लेकिन घटना निश्चित रूप से अगल-बगल के लोगों ने ही की होगी।

घटना स्थल पर स्थानीय प्रशासन के अधिकारी पहुंच चुके हैं। लगातार छानबीन हो रही है। आस-पास के लोगों से भी पूछ-ताछ हो रही है कि आखिर क्या बात थी। क्या उनका किसी के साथ झगड़ा हुआ था या फिर कोई और वजह हुई थी।