साफा बांध पत्नी संग भजन गाते निकले सीएम, पूरे रास्ते होती रही फूलों की बारिश

भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधन सिंह ने भावुक मन से स्थानीय प्रेमपुरा घाट पर भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया। इस दौरान सीएम एवं साधना सिंह सहित उनके निजी स्टाफ ने सिर पर साफा बांध रखा था। इस मौके पर सीएम महाराष्ट्रीयन ड्रेस में नजर आए।

-‘गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ’ का उदघोष करते हुए चल समारोह मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर पोलिटेक्निक चौराहा, रोशनपुरा, न्यू मार्केट, माता मंदिर, पी एण्ड टी चौराहा और नेहरू नगर होते हुए विसर्जन स्थल प्रेमपुरा घाट पहुंचा। इस दौरान पूरे रास्ते सीएम और भजन गायकों की मंडली गणपति वंदना गाते रहे और भगवान गणेश का जयकारा लगाते रहे।

-प्रेमपुरा घाट पर सीएम एवं साधना सिंह ने गणेश पूजा की एवं नम आंखों से भगवान गणेश को विदाई दी। जानकारी के अनुसार यह पहला मौका था जब सीएम एवं उनके परिवार ने महाराष्ट्र की परंपरा को फॉलो करते हुए भगवान गणेश को विदा किया।

-मुख्यमंत्री निवास में सर्वप्रथम गणपति जी की आरती वंदना की गई इसके बाद मुख्यमंत्री पूरे लाव लश्कर के साथ भोपाल के प्रेमपुरा घाट पर पहुंचे। यहां पहुंच कर उन्होंने नगर निगम द्वारा बनाए गए विसर्जन घाट में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। इस दौरान महापौर आलोक शर्मा, विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह, नगर निगम के अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान और भक्तगण बडी संख्या में उपस्थित थे।