सरकार नही अब एमपी के मुख्यमंत्री और मंत्री अब खुद भरेंगे अपना इनकम टैक्स
सरकार के इस बड़े फैसले की जानकारी खुद मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने दी आप भी सुनिए वीडियो वह क्या कहते हैं
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और उनके सभी मंत्री अब खुद अपना इनकम टैक्स भरेंगे। मोहन कैबिनेट ने इसके लिए 52 साल पुराना अपना नियम बदल दिया है। मध्य प्रदेश में अभी तक मुख्यमंत्री और मंत्रियों का इनकम टैक्स सरकारी खजाने से भरा जाता था। मध्य प्रदेश सरकार पिछले 5 साल में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के इनकम टैक्स के 3 करोड़ 24 लख रुपए भर चुकी है। कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने स्वयं यह प्रस्ताव रखा था जिसका बाकी मंत्रियों ने समर्थन किया। अब इसी वित्तीय वर्ष से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।