पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष प्रभात झा बीमार,बंसल में हुए भर्ती, सीएम देखने पहुंचे

भोपाल 30 जून।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं उन्हें बंसल अस्पताल में भर्ती किया गया है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी के साथ बंसल हॉस्पिटल पहुंच कर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा का कुशल क्षेम जाना।