मुख्य सचिव बदलने के बाद मध्य प्रदेश में देर रात कई आईएएस के तबादले
राजौरा प्रशासन अकादमी के डीजी, खाड़े बने सीएम के सचिव

भोपाल।मध्य प्रदेश में अनुराग जैन की जगह अशोक बर्णवाल को मुख्य सचिव बनाए जाने के बाद शुक्रवार की रात राज्य सरकार मैं बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है।
मुख्य सचिव बनाए गए अशोक वर्णवाल के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह को दी गई है। वहीं मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल से सीनियर आईएएस राजेश राजौरा को मंत्रालय से बाहर भेजते हुए प्रशासन अकादमी का महानिदेशक बनाया गया है।
मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव नीरज मण्डलोई अब Global Investors Summit 2027 की कमान संभालेंगे। मुख्यमंत्री ने उनपर विश्वास जताया हैं। जनवरी 2027 में भोपाल में होने वाली Global Investor Meet के लिए मुख्यमंत्री के ACS के साथ अब उद्योग और MSME की कमान ACS नीरज मंडलोई को सौंपी गई हैं।
सुदाम खाड़े को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव पदस्थ किया गया। जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी निभा चुके खाड़े पर विश्वास जताया है। कुमार पुरुषोत्तम को कृषि वर्ष में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली। उन्हें मंडी बोर्ड के साथ-साथ मुख्यमंत्री कार्यालय में उपसचिव पदस्थ किया गया है। भास्कर लक्ष्यकार अब इंदौर के नए संभाग आयुक्त होंगे।
विश्वस्त अधिकारी संदीप यादव को जल संसाधन विभाग सौंपा गया हैं। उन्हें अति महत्वपूर्ण केन बेतवा और पार्वती कालीसिंध योजना की ज़िम्मेदारी भी दी गई है।
NVDA की कमान सौंपी राजस्व के साथ-साथ Dr ईं. रमेश कुमार को ।के.सी. गुप्ता को APC के साथ उद्यानिकी का कमान। प्रमुख सचिव मनीष सिंह (सीनियर) अब ऊर्जा का प्रभार संभालेंगे। उद्योग वर्ष के सफल क्रियान्वयन का सेहरा बांधा राघवेन्द्र सिंह को और महत्वपूर्ण भारी भरकम वन विभाग का प्रभार सौंपा।अजय कटेसरिया को मिला अथक मेहनत का इनाम। मध्य प्रदेश शासन में आठ वर्षों के सूखे के बाद पदोन्नति नियमों के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन और उसके बाद समान नागरिक संहिता यूसीसी को लागू करने में अहम भूमिका निभाने वाले GAD के उपसचिव अजय कटेसरिया को कलेक्टर रतलाम बनाकर भेजा गया। कई जिलों में कलेक्टर भी बदले गए हैं। कुल 22 आईएएस अधिकारियों को प्रशासनिक सर्जरी में इधर से उधर किया गया है।
देखिए पूरी तबादला सूची~€

