MP में देर रात 12 IPS अधिकारियों के transfer 4 जिलों को मिले नए SP
भोपाल में ट्रैफिक पुलिस की जिम्मेदारी बदली, नर्मदापुरम, पन्ना, बैतूल, हरदा और अलीराजपुर में नई पदस्थापनाएं; पुलिस मुख्यालय से लेकर सशस्त्र बल की वाहिनियों तक बदली जिम्मेदारियां
भोपाल। राज्य सरकार ने देर रात मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य सरकार ने 12 IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए । इस प्रशासनिक फेरबदल में कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। नर्मदापुरम, पन्ना, बैतूल, हरदा और अलीराजपुर सहित विभिन्न स्थानों पर नई पोस्टिंग की गई हैं। वहीं, भोपाल पुलिस, पुलिस मुख्यालय और विशेष सशस्त्र बल की अलग-अलग वाहिनियों में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
गृह विभाग द्वारा जारी ट्रांसफर लिस्ट में बैतूल एसपी वीरेंद्र जैन को भोपाल में ट्रैफिक पुलिस की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि नर्मदापुरम के एसपी साईकृष्ण थोटा को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। हरदा के एसपी शशांक को भी पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) बनाया गया है।
नर्मदापुरम से लेकर अलीराजपुर तक बदले SP
Transfer order में नर्मदापुरम जिले की कमान दीपक कुमार शुक्ला को सौंपी गई है। वे उज्जैन स्थित 32वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल में पदस्थ थे। वहीं, साईकृष्ण थोटा को नर्मदापुरम एसपी के पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।
अलीराजपुर के एसपी ऋषुवर कुमार सिंह को पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है। उनकी जगह समर वर्मा को अलीराजपुर का नया एसपी बनाया गया है। समर वर्मा इससे पहले आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, उज्जैन में पदस्थ थे।
बैतूल के एसपी वीरेंद्र जैन को भोपाल नगर पुलिस में पुलिस ट्रैफिक एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह अमित सक्सेना को बैतूल एसपी बनाया गया है। अमित सक्सेना इससे पहले पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ थे।
पन्ना और हरदा में भी नई तैनाती
पन्ना जिले की पुलिस कमान अब सब्यसाची सराफ संभालेंगे। वे इससे पहले इंदौर में साइबर से संबंधित पुलिस इकाई में पदस्थ थे। पन्ना की मौजूदा एसपी निवेदिता नायडू को 10वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, सागर भेजा गया है।
हरदा के एसपी शशांक को पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। उनकी जगह अंकित जायसवाल को हरदा का नया एसपी बनाया गया है। अंकित जायसवाल इससे पहले रेल एसपी भोपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
विशेष सशस्त्र बल की वाहिनियों में भी बदलाव
गृह मंत्रालय ने जिला पुलिस के साथ विशेष सशस्त्र बल की वाहिनियों में भी पदस्थापनाओ में भी बदलाव किया हैं। अभिषेक आनंद को 15वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, इंदौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही उन्हें पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (PTC), इंदौर के पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
श्रुतकीर्ति सोमवंशी को 21वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, ग्वालियर की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें 14वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
12 IPS अधिकारियों की पूरी तबादला सूची
अधिकारी का नाम- नई पदस्थापना
ऋषुवर कुमार सिंह- पुलिस मुख्यालय, भोपाल
दीपक कुमार शुक्ला- एसपी, नर्मदापुरम
साईकृष्ण थोटा- सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल
वीरेंद्र जैन- पुलिस ट्रैफिक एसपी, भोपाल नगर पुलिस
निवेदिता नायडू- 10वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, सागर
अंकित जायसवाल- एसपी, हरदा
अमित सक्सेना- एसपी, बैतूल
सत्यसाची सराफ- एसपी, पन्ना
समर वर्मा- एसपी, अलीराजपुर
अभिषेक आनंद- 15वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, इंदौर; पीटीसी इंदौर के एसपी का अतिरिक्त प्रभार
श्रुतकीर्ति सोमवंशी- 21वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, ग्वालियर; 14वीं वाहिनी का अतिरिक्त प्रभार
शशांक- सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल
पुलिस प्रशासन में बदलाव पर नजर
इस फेरबदल के जरिए राज्य सरकार ने जिला पुलिस अधीक्षकों के साथ पुलिस मुख्यालय और विशेष सशस्त्र बल की इकाइयों में भी जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया है। विभिन्न जिलों में नई पदस्थापनाओं के बाद संबंधित अधिकारियों के सामने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस प्रशासन के संचालन की जिम्मेदारी होगी। हाल के किसान आंदोलनों और प्रशासनिक बदलावों के बीच इन तबादलों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

