सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने भोपाल में निकाला रैली

भोपाल। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के भोपाल के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इसी दौरान कांग्रेस ने शहर में सरकार के खिलाफ मार्च निकाला। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
कांग्रेस नेता शिवाजी नगर से निकले और रोशनपुरा चौराहे पर उनकी मार्च खत्म हुआ। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश हर दिन घोटाले सामने आ रह हैं। उधर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के यहां आने पर जश्न मनाया जा रहा है। उन्होंने सीएम और उनके मंत्रियों पर भी निशाना साधा।