सिवनी में हुए नरसंहार गोवंश हत्याकांड मामले में बड़ी कार्यवाही, पांच गिरफ्तार, दो पर रासुका

भोपाल, 22;जून।

सिवनी में हुए नरसंहार गोवंश हत्याकांड मामले में सरकार ने बड़ी कार्यवाही की है।

CM डॉ. मोहन यादव ने सिवनी में हुए नरसंहार गोवंश हत्याकांड मामले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया है।

उन्होंने मामले में उच्च स्तरीय जांच के दिए आदेश दिए है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लिखा:

सिवनी में हुए नृशंस गोवंश हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच हेतु Ad.D.G (CID)  पवन श्रीवास्तव एवं टीम घटना स्थल पहुंच रही है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर, दो आरोपियों पर NSA (रा.सु.का) लगाया गया है, घटना में संलिप्त प्रत्येक आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है।

मध्यप्रदेश में गौमाता के खिलाफ कोई भी अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।