आज चन्द्रमा का राशि परिवर्तन इन राशियों के जीवन में लाएगा भूचाल
चन्द्रमा आज अर्धरात्रि 04.28 मि. तक कर्क राशि में रहेंगे पश्चात सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही रात्रि 10.02 बजे बुध ग्रह भी मार्गी होंगे। इन दोनों योगों के चलते आज अधिकांश राशियों के लोग प्रभावित होंगे।
मेष
आप की कार्यशैली में बदलाव होगा। जीवनसाथी की फमाइश पूरी करना होगी। मनचाही कार्यसिद्धि होगी। निजी संबंधों में आशाजनक परिणाम आएंगे। नवीन व्यापार के प्रस्ताव मिलेंगे।
वृषभ
दिन की शुरुआत में कार्यों में कठिनाई आएगी। आप की जीवनशैली से लोग प्रभावित होंगे। नवीन कार्यों पर विशेष प्रयास की आवश्यकता है। मित्रों के सहयोग से परिवारिक समस्याएं हल होंगी। व्यापार लाभदायी रहेगा।
मिथुन
आप के करियर में अनुकूल स्थिति। बनेगी। कार्य की व्यस्तता के कारण निजी कार्य प्रभावित होंगे। मानसिक शांति रहेगी। विरोधी समझौता करेंगे। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दबाजी न करें।
कर्क
अपने विचारों में सकारात्मकता व आशाजनक प्रवृत्ति रखें। अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। व्यापारिक रुका धन मिलेगा। अनजाने लोगों से मेल जोल बढेगा। प्रेम प्रसंग में निराशा मिलेगी।
सिंह
अपने निजी संबंधों के प्रति आप सजग नही हैं। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। भूमि, जायदाद के सौदों में लाभ होगा। बुद्धिमानी, दूरदर्शिता की समाज में सराहना होगी। संतान की तरक्की होगी।
कन्या
कारोबार में चल रही उठापटक से परेशान रहेंगे। मित्रों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। किसी महिला मित्र की सहायता से काम बनेंगे। अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता मिलने से हर्ष होगा।
तुला
धार्मिक यात्रा सुखदए व् शुभ फलदायक रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। किसी विशेष कार्य के बन जाने से हर्ष होगा। व्यापारिक कार्यों से श्रीवृद्धि होगी।विदेश जाने के योग बन रहे हे।
वृश्चिक
शारीरिक थकान का अनुभव करेंगे। सनातन धर्म में रुचि बढेगी। किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं कीजिए। महत्वपूर्ण कामों में हस्तक्षेप से नुकसान हो सकता है। परिवार में तनाव रहेगा।
धनु
आज आप का दिन पक्ष में गुजरेगा। आर्थिक मामले हल होंगे। परीक्षा में सफल होंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आपको समाज, परिवार में प्रशंसा मिलेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
मकर
लंबे समय के बाद आज राहत महसूस।करेंगे। राजनीतिक संबंधों से यश की वृद्धि होगी। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी। व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। आलस की अधिकता रहेगी।
कुम्भ
अपने से बड़ों का मान सम्मान करें। जीवनसाथी की वजह से आप को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। पारिवरिक मांगलिक आयोजनों का हिस्सा बनेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी।
मीन
किसी भी विवादित मामलों में अपनी दखल न दें। कार्यस्थल पर अधीनस्थों से उपयोगी सलाह मिलेगी। व्यावसायिक संतोष, प्रसन्नता रहेगी। संतान पर विशेष ध्यान देना होगा। व्यापारिक रुका पैसा प्राप्त होगा।