मध्यप्रदेश : भोपाल, इंदौर सहित 20 जिलों के कलेकटर्स बदले गए

भोपाल । राज्‍य शासन के सामान्‍य प्रशासन विभाग ने बुधवार शाम को भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन दर्जन आईएएस अधिकारियों के स्‍थानान्‍तरण आदेश जारी किये हैं। इसमें प्रदेश के भोपाल, इंदौर, सागर, ग्‍वालियर, सीधी, सिवनी सहित 20 जिलों के कलेक्‍टर शामिल हैं। भोपाल कलेक्‍टर निशांत बरवड़े को इंदौर तथा सुदामा खांडे को भोपाल का कलेक्‍टर बनाये जाने की जानकारी है। अभी अधिकृत रूप से सूची जारी नहीं हुई हैं।

आलोक सिंह को सागर, राहुल जैन को ग्‍वालियर, दिलीप कुमार को सीधी, अजय गुप्‍ता आगर मालवा एवं गोपाल डांढ को सिवनी का कलेक्‍टर बनाये जाने की सूचना हैं।

जारी आदेश के अनुसार देवास कलेक्टर आशुतोष अवस्थी को भोपाल में OSD बनाया गया है। उज्जैन से स्थानांतरित आशिष सिंह देवास के नए कलेक्टर होंगे। ग्वालियर के कलेक्टर भोपाल में राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन के संचालक होंगे।उनके स्थान पर राहुल जैन नए कलेक्टर बनाये गए हैं।भोपाल कलेक्टर निशांत बरवडे इंदौर कलेक्टर होंगे।भोपाल कलेक्टर सीहोर से स्थानांतरित सुदाम खाडे होंगे। सीहोर कलेक्टर तरुण कुमार पिथोडे होंगे। कर्मवीर शर्मा राजगढ़ कलेक्टर बनाये गए हैं।

सिंगरौली के नए कलेक्टर अनुराग चौधरी होंगे। ग्वालियर कलेक्टर विनोद शर्मा को ग्वालियर नगर निगम में आयुक्त बनाया गया है। आगर मालवा के डी वी सिंह बालाघाट और माल सिंह भयडिया को उमरिया, गोपाल चंद्र डांड को सिवनी,दिलीप कुमार को सीधी,सुफीया फारुखी वली मंडला, अभिषेक सिंह खंडवा कलेक्टर होंगे।

प्रीति मैथिल रीवा,अजय गुप्ता आगर मालवा, अनय द्विवेदी को हरदा, भास्कर लक्षकार को मुरैना कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा कई जिला पंचायत के CEO भी बदले गए हैं,तो कुछ IAS को नगर निगमों का आयुक्त बनाया गया है।कुछ को मंत्रालय में उप सचिव पदस्थ किया गया है।