मंत्री लखन पटेल के पर कतरे, पशुपालन और डेयरी विभाग से हटाया


 

भोपाल। राज्यमंत्री लखन पटेल को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पशुपालन और डेयरी विभाग से हटा दिया है। उन्हें आनंद विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

पशुपालन और डेयरी विभाग अब मुख्यमंत्री मोहन यादव स्वयं देखेंगे। मुख्यमंत्री के पास अब ग्यारह गाड़ियों की जिम्मेदारी हो गई है। राज्य सरकार ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं।