साक्षी और जिवा के अलावा धौनी के साथ ये क्रिकेटर भी पहुंचा रांची

करीब दो महीने तक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खेलने के बाद मंगलवार की सुबह महेंद्र सिंह धौनी अपने शहर रांची पहुंचे। धौनी चेन्नई से रांची आए इस दौरान उनके साथ पत्नी साक्षी, बेटी जिवा और साथी खिलाड़ी मोनू सिंह थे। धौनी की कप्तानी में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने तीसरी बार आईपीएल खिताब जीता था।
इसके बाद टीम सोमवार को चेन्नई पहुंची और फैन्स के साथ आईपीएल चैंपियन बनने का जश्न मनाया। सोमवार की रात ही धौनी और पूरी सीएसके टीम ने साथ डिनर किया और उसके बाद सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी मंजिल के लिए निकल गए। धौनी अपने परिवार के साथ रांची लौटे। उनके लौटने के बारे में ज्यादा लोगों को पता नहीं था, लिहाजा एयरपोर्ट पर ज्यादा भीड़ नहीं दिखी
मोनू सिंह धौनी की सीएसके टीम का हिस्सा थे। मोनू और साक्षी के बीच काफी अच्छी दोस्ती लगती है। सीएसके के मैचों के दौरान भी साक्षी ने मोनू सिंह को लेकर कई तस्वीरें शेयर की थीं।