Rashifal – आज शनिवार को बना सिद्धी योग, इन राशियों की चमका देगा किस्मत

आज शनिवार को पुनर्वसु ‘चर व तिङ्र्यंमुख’ संज्ञक नक्षत्र सायं ७.०९ तक, तदुपरान्त पुष्य ‘क्षिप्र व ऊध्र्वमुख’ संज्ञक नक्षत्र है। साथ ही आज सिद्धी योग भी बन रहा है जो सारे बिगड़े काम बनाने की क्षमता रखता है. ऐसे में आज अधिकांश राशियों को लाभ होने की संभावना है।

मेष
आप क्यों दूसरों के मामलों में दखल देकर अपना अपमान करवाते हैं। अस्वस्थता रह सकती है। मेहनत अधिक होगी। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। यात्रा होगी।

वृषभ
मन अनुकूल यात्रा लाभकारी रहेगी। भय-तनाव हावी रहेंगे। झंझटों में न पड़ें। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। धनागम होगा। विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी।

मिथुन
स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। फालतू खर्च अधिक होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोरी, दुर्घटनादि से हानि संभव है। वाहन मशीनरी पर खर्च संभव है।

कर्क
कई दिनों से आप जिस व्यक्ति को ढूंढ रहे थे। अकस्मात आज मुलाकात संभव है। रुका हुआ धन मिलेगा, प्रयास करें। यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। अचानक हानि की आशंका है।

सिंह
अपने नजदीकियों से दूरियां बढ़ेंगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नई योजना बनेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा।

कन्या
व्यवसाय विस्तार के लिए कर्ज की व्यवस्था आसानी से हो जाएगी। धर्म-कर्म में आस्था रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता व तनाव रहेंगे। विवाद न करें।

तुला
अपनी आदतों के कारण आप लोगों से संबंध बिगाड़ लेंगे। कुसंगति हानि देगी। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम, जमानत के कार्य टालें। विवाद से बचें।

वृश्चिक
सोचते बहुत हो, करते कुछ नहीं। आप बहुत आगे जा सकते हैं। संभल जाएं, हानि के योग हैं। गृहस्थ सुख मिलेगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। लाभ होगा।

धनु
उन्नतिप्रद समय चल रहा है। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। रोजगार प्राप्ति संभव है। अस्वस्थता व आलस्य रहेंगे।

मकर
परिजनों के साथ भूलकर भी व्यवसायिक संबंध न बनाएं। घर में तनाव रह सकता है। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। तनाव रहेगा।

कुम्भ
अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, नुकसान हो सकता है। किसी की कही बातों को दिल से न लें। नेकी के रास्ते ही चलें, लाभ होगा। यात्रा संभव।

मीन
परीक्षा में प्रयास सफल रहेंगे। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान की चिंता रहेगी। दुष्ट व्यक्ति हानि पहुंचाएंगे। विवाद न करें।