किसानो का धरना प्रदर्शन समाप्त, कुल मूंग उपज का 60% MSP पर खरीदेगी सरकार

भोपाल। राजधानी में जुटे प्रदेशभर के किसानो का धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया है। राज्य सरकार ने किसानों को आश्वासन दिया है कि उनकी सरकार उनकी कुल मूंग उपज का 60% MSP पर खरीदेगी।

मंत्री समूह से किसानों की कल हुई चर्चा के बाद कि सानो का धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया है l सभी किसान अपने जिलो/ गंतव्य को रवाना हो गये हैं।

सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है।मूंग उपार्जन में खरीद सीमा बढ़ाई गई है। अब सरकार ने किसान की कुल मूंग उपज का 25% नहीं, बल्कि 60% तक न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर उपार्जन करने का फैसला किया है।

सीहोर, नर्मदापुरम और हरदा जैसे जिलों के किसानों को इससे  बड़ा लाभ मिलेगा।स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 30 जुलाई से बढ़ाकर 10 अगस्त कर दी है।उपार्जन की अंतिम तिथि 10 अगस्त से बढ़ाकर 20 अगस्त कर दी गई है।

खाद वितरण पर भी बड़ा निर्णय 

किसानों की समस्याओं को देखते हुए ई-टोकन व्यवस्था को तत्काल प्रभाव बंद कर दिया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति गठित की जाएगी