अनुशासन बनाए रखने के लिए जो भी दोषी होगा उस पर होगी कार्रवाई: खंडेलवाल
भोपाल।दतिया चुनाव में भाजपा उम्मीदवार की हार के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए अनुशासन सर्वोपरि है।अनुशासन बनाए रखने के लिए जो भी दोषी होगा उस पर निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि दतिया चुनाव में जो जनता ने जो जनादेश दिया हम विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं।
परिणामों की समीक्षा करेंगे और आगामी रणनीति तय करेंगे।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए अनुशासन सर्वोपरि है ,कोई भी कार्यकर्ता किसी भी पद पर हो उसको अनुशासन में रहकर ही काम करना चाहिए। अनुशासन बनाए रखने के लिए जो भी दोषी होगा उस पर निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।

