मध्यप्रदेश में शुरु होंगे पैतीस होटल-रिसोर्ट, 3 हजार 729 करोड़ का होगा निवेश
विकास तिवारी, भोपाल।एतिहासिक ईमारतों,नैसर्गिक प्राकृतिक सौंदर्य, वन्य प्राणी स्थल और धार्मिक स्थलों पर पर्यटकों को ठहरने, खाने और भ्रमण मनोरंजन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मध्यप्रदेश में हॉलिडे इन, ताज, हयात, रामदा, हमसफर रिसोर्ट, रॉयल रिसोर्ट, लेमन ट्री, लीला जैसे बड़े समूहों सहित पैतीस होटल और रिसार्ट मध्यप्रदेश में निवेश करने को तैयार है। इन बड़े होटल-रिसोर्ट के जरिए मध्यप्रदेश में 3 हजार 29 करोड़ रुपए का निवेश आने की संभावना है।
मध्यप्रदेश में वन्य प्राणियों से भरपूर अभ्याण्योें में बड़ी संख्या में हर साल आने वाले पय्रटक मध्यप्रदेश में ज्यादा समय तक रुके और ज्यादा से ज्यादा राशि खर्च करे इसके लिए पर्यटन विभाग मध्यप्रदेश में निवेशकों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिए तैयार बैठा है। पर्यटन सचिव टी इलैया राजा का कहना है कि मध्यप्रदेश में विदेशी पर्यटकों के सर्वाधिक पसंदीदा पर्यटन केन्द्र मध्यप्रदेश के वन्य प्राणी है। इनको ध्यान में रखते हुए ही यहां विश्वस्तरीय सुविधाएं पर्यटकों को उपलब्ध कराने के लिए होटल-रिसोर्ट शुरु करने निवेशक आने को तैयार है।
लेमन ट्री समूह प्रदेश में दो स्थानों पर निवेश करने जा रहा है। जबलपुर में 15 करोड़ तो शिवपुरी में बीस करोड़ का निवेश करेगा। इंदौर में काफी संख्या में पर्यटक आते है और वे आसपास ओंकारेश्वर, उज्जैन में धार्मिक पर्यटन स्थल महाकाल के दर्शन करने के लिए जाते है। इंदौर में कई बड़े समूह निवेश करने जा रहे है। ब्लैक रॉक होटल एंड रिसोर्ट यहां 70 करोड़ रुपए निवेश करेगा।अटरीवाल होटल डेढ़ सौ करोड़ से होटल रिसोर्ट बनाएगा। चंद्र लीला समूह और स्कायलाईन इंदौर में पचास-पचास करोड़ रुपए का निवेश करेंगे। होटल आकांतरा पंद्रह करोड़ से यहां होटल बनाएगा। सयाही भोपाल में डेढ़ सौ करोड़ रुपए का निवेश करेगा। ताज ग्रुप का विवान्ता यहां पंद्रह करोड़ का निवेश करेगे। सयाजी डेढ़ सौ करोड़, हॉलिडे इन डेढ़ सौ करोड़ रुपए का निवेश करेगा।
महाकाल की नगरी उज्जैन में सर्वाधिक रुचि-
महाकाल की नगरी उर्ज्जन में आने वाले सिहस्थ और लगातार बढ़ते पर्यटकों को देखते हुए कई समूह यहां होटल-रिसोर्ट लगाना चाहते है होटल जोन बाइ पर्क पच्चीस करोड़ होटल वराय डेढ़ सौ करोड़, होटल मीट क्लब पच्चीस करोड़, रेडिसन सत्तर करोड़ रुपए का निवेश कर होटल खोलना चाहते है।धार्मिकस्थल ओंकारेश्वर में भी रामदा ग्रुप चालीस करोड़ का निवेश करने आ रहा है।
वन्य प्राणी स्थलों पर होटल रिसोर्ट खोलेंगे कई बड़े समूह– कान्हा में वन आश्रय रिसोर्ट 17 करोड़, हमसफर रिसोर्ट 7 करोड़, रॉयल रिसोर्ट 9 करोड़ पोस्ट कार्ड रिसोर्ट कान्हा पचास करोड़ का निवेश करने आ रहा है। इसके अलावा बुदनी में क्रीसेंट पैतीस करोड़ , बांधवगढ़ में बांधवगढ़ मिडोस पंद्रह करोड़ का निवेश करेंगे
आईटीसी आएगा भोपाल में-
भोपाल में आईटीसी अस्सी करोड़, हयात 120 करोड़, ग्वालियर में एसबी होटल चौदह करोड़, रीवा में गोविंदगढ़ हेरिटेज होटल, मांडू में इवोल्व बैक, सीबीजी हास्पिटेलिटी, सागर में रेडिसन और ए एंड एम ग्रुप, मारवाह रिसोर्ट, रेनी पॉवर, विनोद सिंहज राजपुरोहित लीला ग्रुप मिलकर कुल 3 हजार 729 करोड़ का निवेश करेंगे।

