पटवारियों ने किया टोटल शटडाउन, देवास में एक पटवारी को हार्टाटेक
भोपाल।
मध्यप्रदेश में स्वामित्व योजना के लिए पटवारियों के जरिए रजिस्ट्री कराए जाने को लेकर विवाद और गहरा गया है। राज्य सरकार ने जहां प्रोबेशन पर कार्यरत 27 पटवारियों की सेवाएं समाप्त किए की कार्यवाही के विरोध में आज से प्रदेशभर के 24 हजार पटवारियों ने पूरी तरह से सभी काम बंद करने का एलान किया है। कार्यवाही के बीच मंदसौर में एक युवा महिला पटवारी ने सोसाइट करने की कोशिश की बाद में उसे हार्टाटेक आने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पटवारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष उपेन्द्र बघेल का कहना है कि जिलों में प्रोबेशन पर कार्यरत पटवारियों की सेवाएं समाप्त करने की कार्यवाही कलेक्टर कर रहे है यह पूरी तरह अवैधानिक है। मध्यप्रदेश पटवारी संघ हटाए गए पटवारियों के पक्ष में कोर्ट में जाएगा और अब कलेक्टरों के नाम से याचिका लगाएंगे। प्रोबेशन पर कार्यरत पटवारी अभी सीख रहे है। इसलिए उन्हें हटाने की कार्यवाही वैधानिक नहीं है। बघेल का कहना है कि स्वामित्व योजना में निष्पादन अधिकारी बनाए जाने का हम विरोध करते है। इसमें गलत रजिस्ट्री होंने पर पटवारी भी इसके दायरे में आएंगे। हमने सारे काम बंद कर दिया है।

