आईपीएस अवार्ड की दौड़ में बड़ा फेरबदल: दो अफसर बाहर, दो के लिफाफे बंद; फिलहाल सात को मिल सकता है प्रमोशन
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) के अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नति देने के लिए गुरुवार को विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। डीपीसी में वर्ष 1997 और 1998 बैच के…

