भारत में प्रति घंटा 137 लोग गंवा रहे जान, एक सिगरेट से 11 मिनट घट रही जिंदगी

पूरे देश सहित राजस्थान में तंबाकू के सेवन के चलते रोजाना हजारों लोगों की मौत हो रही है। देश भर में 24 घंटों के दौरान ही तंबाकू और अन्य धूम्रपान उत्पादों के कारण होने वाले कैंसर व अन्य बीमारियों से मौत का आंकड़ा 32888 व राजस्थान में 267 है। वहीं, देश में प्रति घंटा यह आंकड़ा 137 मौतों का है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ ) ने तंबाकू व अन्य धूम्रपान उत्पादों से होने वाली बीमारियों और उनसे होने वाली मौतों की रोकथाम को ध्यान में रखकर वर्ष 2017 की थीम विकास में बाधक तंबाकू उत्पाद रखा है।
महिलाओं में बढ़ा उपयोग
विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट ग्लोबल टोबेको एपिडेमिक के अनुसार महिलाओं के बीच तंबाकू का सेवन निरंतर बढ़ता जा रहा है। इनमें किशोर व किशोरियां भी शामिल हैं। किशोर उम्र के जो लड़के लड़कियां धूम्रपान करते हैं ,उनमें से 50 प्रतिशत लोग तंबाकू से जुड़ी बीमारियों के चलते जान गंवा देते हैं।
हाल ही हुई रिसर्च में सामने आया कि संभवतया तंबाकू का सेवन करने वालों के जीन में भी आंशिक परिवर्तन होते हैं। इससे उस व्यक्ति में ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों में भी कैंसर की संभावना बढ़ जाती है।
– डॉ.पवन सिंघल, सहायक प्राचार्य, एसएमएस अस्पताल, वॉयस ऑफ टोबेको विक्टिमस के पैटर्न
वैश्विक (वयस्क तंबाकू सर्वेक्षण (गेट्स))
1.5 करोड़ (32फीसदी) लोग किसी ना किसी रूप में तंबाकू का सेवन करते हैं (राजस्थान में )
72 हजार की तंबाकू जनित रोगों के कारण प्रतिवर्ष मौत
250 नए लोग प्रतिदिन तंबाकू का हो रहे शिकार (प्रदेश में)
22-26 फीसदी आयु औसतन धूम्रपान करने वाले व्यक्ति की ना करने वाले से घट जाती है।
48 फीसदी पुरुष और 20 फीसदी महिलाएं किसी न किसी रूप में तंबाकू का प्रयोग करते हैं।