CM शिवराज सिंह बोले- किसान ऐसे नहीं, कांग्रेस ने बनाया आंदोलन को हिंसक
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का बड़ा बयान आया है। उन्होंने किसान आंदोलन में हिंसा के पीछे कांग्रेस का हाथ बताया है। उन्होंने हिंसा की कड़ी निंदा भी की है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में किसान आंदोलन में हुई हिंसा की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसके पीछे कांग्रेस का हाथ बताया है। उन्होंने कहा कि किसानों ने बात की जाएगी। किसानों को उनकी उपज का पूरा हक दिया जाएगा। चौहान ने कहा कि प्याज खरीदी पर आज से ही व्यवस्था बनाई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने दोहराया कि कांग्रेस ने ही आंदोलन को हिंसक किया है। किसान ऐसे नहीं है। चौहान ने कहा कि दोषिय़ों को बख्शा नहीं जाएगा।
सीएम की महत्वपूर्ण घोषणाएं
-किसानों को आधा नकद और आधा भुगतान आरटीजीएस से मिलेगा।
-गर्मी की मूंग की फसल को सरकार समर्थन मूल्य पर खरीदेगी।
-प्याज की खरीदी तीन-चार दिन में चालू होगी, जो 30 जून तक चलेगी।
-आड़त को रोकने के लिए सब्जी मंडियों को मंडी अधिनियम में लाएंगे।
-फसल बीमा योजना को ऐच्छिक बनाया जाएगा।
-नगर एवं ग्राम निवेश एक्ट में जो भी किसान विरोधी प्रावधान होंगे, उन्हें हटाएंगे।
-किसान आंदोलन के दौरान जो प्रकरण बने हैं, उन्हें समाप्त किया जाएगा।
ग्रामबंद आंदोलन स्थगित
इससे पहले सीएम से चर्चा के बाद भारतीय किसान संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित ने घोषणा की है कि चूंकि सरकार ने उनकी सारी बातें मान ली है अत: 10 जून से शुरू किया जाने वाला ग्रामबंद आंदोलन स्थगित किया जा रहा है।