Category: देश
सड़क हादसे में 6 कांवड़ियों की मौत
बागडोगरा । देवघर में भगवान शिव पर जल चढ़ा कर लौट रहे 6 कांवड़ियों की सड़क हादसे में मौत हुई। पैदल चल रहे श्रद्धालुओं को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसा पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में हुआ। सोमवार को बाबाधाम से भगवान शिव पर जल चढ़ाकर कार सवार सिक्किम की ओर जा रहे थे।…
हर घर तिरंगा……..पूरी तरह तिरंगे से पट गई कश्मीर की वादिया
श्रीनगर । स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले कश्मीर घाटी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विभिन्न जिलों में तिरंगा रैलियां निकाली जा रही हैं, इसमें बड़ी संख्या में घाटी के लोग हिस्सा ले रहे हैं। इन तिरंगा रैलियों का आयोजन सरकारी स्तर पर हुआ ही साथ ही भाजपा ने भी इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया…
शंभू बॉर्डर को आंशिक तौर पर खोलने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से ही किसान संगठन सक्रिय
नई दिल्ली । छह महीने से बंद पंजाब-हरियाणा को जोड़ने वाले शंभू बॉर्डर को आंशिक तौर पर खोलने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से ही किसान संगठन सक्रिय हो गए हैं। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि किसान पहले से ही चाहते थे कि शंभू बॉर्डर खुले। रास्ता बंद होने से…
स्वतंत्रता दिवस की तैयारी……..आज दिल्ली में ट्रैफिक रूट रहेगा डायवर्ट
नई दिल्ली । स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर दिल्ली में तैयारियां जोरों पर हैं। स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को देखकर दिल्ली पुलिस ने 13 अगस्त को ट्रैफिक रूट डायवर्ट करने का फैसला किया है। दरअसल मंगलवार दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर फुल ड्रेस रिहर्सल होने वाली है। यह देखकर कुछ सड़कों को बंद किया…
प्रशिक्षु डॉक्टर से बलात्कार: देशभर के प्रमुख अस्पतालों में वैकल्पिक सेवाएं बंद
नई दिल्ली । कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले में देशभर के प्रमुख अस्पतालों में मचे हंगामे के बीच, फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) के सदस्यों ने सोमवार को अस्पताल में अनिश्चित काल के लिए वैकल्पिक सेवाएं बंद कर दीं।…
मुंबई में गणेश पूजा के लिए पंडाल और मूर्तियों की तैयारी शुरू
मुंबई । इस वर्ष महाराष्ट्र में विधानसभा के चुनाव होने हैं। चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और नेता भी इस बार गणेश उत्सव की तैयारी में जुट गए हैं। 7 सितंबर से गणेश उत्सव शुरू हो जाएगा। अभी से पंडाल और मूर्तियां बनाने का काम शुरू हो गया है। बड़ी-बड़ी विशालकाय मूर्तियां…
बारिश के चलते दिल्ली की सड़कें हुईं जलमग्न
नई दिल्ली । देश की राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हुई जिससे कुछ इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। आईएमडी के अनुसार दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 2.9 मिलीमीटर बारिश हुई। रविवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान…
विदेशी संस्था को अडानी समूह का करारा जवाब, कहा – ‘हमारे वित्तीय लेनदेन खुली किताब, अपनी मुनाफाखोरी के लिए झूठ बोल रहा हिंडेनबर्ग’
गौतम अडानी की कंपनी समूह और हिंडेनबर्ग के बीच एक बार फिर आमने सामने आ गए है। समूह ने अमेरिका स्थित हिंडेनबर्ग रिसर्च द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट को सिरे से नकार दिया है। बता दें कि हिंडेनबर्ग ने अपनी नई रिपोर्ट में दावा किया है कि भारतीय नियामक संस्था SEBI की अध्यक्ष माधवी पुरी और उनके…
तुंगभद्रा बांध का द्वार टूटा, कृष्णा नदी के किनारे रहने वालों को किया सतर्क
कुरनूल । आंध्र प्रदेश में एपीएसडीएमए ने तुंगभद्रा बांध का द्वार बहने के बाद कृष्णा नदी के किनारे रह रहे लोगों को रविवार को सतर्क रहने की सलाह दी है। एपीएसडीएमए के प्रबंध निदेशक आर कुर्मानाध ने कहा कि चेन की एक कड़ी टूटने से द्वार 19 बह गया है। यह हादसा होसपेट में शनिवार…
बांग्लादेशियों के समुद्र मार्ग से तटीय राज्य में दाखिल होने की कोई रिपोर्ट नहीं – ओडिशा के कानून मंत्री
भुवनेश्वर । ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने बांग्लादेशियों के समुद्र मार्ग से तटीय राज्य में दाखिल होने की खबरों को ख़ारिज किया है। हरिचंदन ने कहा कि ओडिशा में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की पहचान कर उन्हें जल्द उनके देश भेजा जाएगा। पुलिस का कहना है कि भारतीय नौसेना, तटरक्षक बल…

