गुरु आएगा शुक्र की राशि में, बिजनेस से जुड़े लोगों के खुल जाएंगे भाग्य

व्यापारिक और शिक्षा जगत के दिन फिरने वाले हैं। गुरु यानी बृहस्पति के राशि बदलने से जल्द ही व्यापार और शैक्षिक जगत में कई विशेष परिवर्तन देखने को मिलेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार गुरु के राशि परिवर्तन से हर क्षेत्र में कई बड़े बदलाव होंगे।

ज्योतिषी पंडित दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि बृहस्पति मंगलवार सुबह ६.५० बजे कन्या राशि से शुक्र ग्रह की राशि तुला में प्रवेश करेगा। यह तुला राशि में ११ अक्टूबर २०१८ तक रहेगा। उन्होंने ११ अगस्त २०१६ को कन्या राशि में प्रवेश किया था। बृहस्पति किसी भी राशि में १३ महीने तक रहता हैं।

इस राशि परिवर्तन से व्यापार में बूम आएगा। देश की अर्थव्यवस्था भी गति पकड़ेगी और शिक्षा जगत में विशेष परिवर्तन होंगे। विदेशों में भारत की साख बढ़ेगी। हालांकि, राजनीतिक क्षेत्र में सामंजस्य मध्यम रहेगा। विभिन्न राशियों के लिए भी गुरु का राशि परिवर्तन शुभ ही रहेगा हालांकि जिनकी विंशोतरी तथा गोचर में ग्रहों की महादशा के चलते कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

राशि परिवर्तन से फिरेंगे इनके दिन
अभी तक मिथुन, तुला और कुंभ राशि प्रभावित चल रही थी। राशि परिवर्तन से इन राशि जातकों के दिन फिरेंगे। तुला राशि पर मध्यम प्रभाव रहेगा। कर्क, वृश्चिक, मीन राशि जातकों पर यह परिवर्तन नकारात्मक प्रभाव डालेगा। शेष सभी राशियों पर सकारात्मक प्रभाव रहेगा। राशि अनुसार सभी का भाग्य निम्न प्रकार रहेगा।

राशिगत प्रभाव
मेष – उद्योग और व्यापार में विशेष सफलता
वृष – रोग, शत्रु से सावधान
मिथुन – भाग्य उन्नति, धनलाभ और सुख में वृद्धि
कर्क – मानसिक उद्वेगता में वृद्धि, व्यवसाय में *****्थिरता
सिंह – स्थान परिवर्तन, धन खर्च में वृद्धि
कन्या – धनलाभ, धार्मिक कार्यों में रुचि
तुला – दाम्पत्य सुख मिश्रित, मनोबल में न्यूनता
वृश्चिक – परिश्रम अधिक, लाभ कम
धनु – पदोन्नति व मान-सम्मान में वृद्धि
मकर – मांगलिक कार्यों में भागीदारी व उच्च अधिकारियों से सहयोग
कुंभ – मान सम्मान में वृद्धि व भाग्य उन्नति
मीन – स्वजनों से विवाद, अपव्यय में वृद्धि