भाजपाV/S कांग्रेस: असलम शेर खान ने किया RSS की तर्ज पर RCSS का ऐलान
भोपाल। पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और कांग्रेस के सीनियर लीडर असलम शेर खान ने आरएसएस की तर्ज पर आरसीएसएस संगठन तैयार करने की घोषणा की है। बुधवार को मीडिया से चर्चा करते हुए खान ने कहा कि यह धर्मनिरपेक्ष लोगों का संघ होगा।
-राष्ट्रीय स्वयं सेवक(आरएसएस) की तर्ज पर कांग्रेस नेता खान ने राष्ट्रीय कांग्रेस स्वयंसेवक संघ(आरसीएसएस) का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े और धर्मनिरपेक्ष लोगों को इससे जोड़ा जाएगा।
-पूर्व केंद्रीय मंत्री खान ने कहा कि इस संघ की शुरुआत मप्र से होगी। लेकिन धीरे-धीरे इसका पूरे देश में फैलाव होगा।
-उप्र चुनाव का हवाला देते हुए खान ने कहा कि, वहां जिस तरह धर्मनिरपेक्ष राजनीति खत्म हुई है, उसे ध्यान में रखते हुए इस संघ का विचार आया है।
-हालांकि खान ने स्पष्ट किया कि, इस बारे में अभी पार्टी हाईकमान से चर्चा नहीं हुई है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि उनके इस प्रयास को सराहा जाएगा।
-खान के मुताबिक, फिलहाल इसका कार्यक्षेत्र मप्र और छत्तीसगढ़ ही रहेगा।
-उल्लेखनीय है कि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने धर्मनिरपेक्ष सेवक संघ(डीएसएस) का गठन किया है। राजद के अध्यक्ष लालू यादव के बेटे तेजप्रताप ने इसे राष्ट्रीयस्तर पर फैलाने की बात कही है।